राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष कौन है?

(A) अशोक गहलोत
(B) सीके खन्ना
(C) रामप्रकाश चौधरी
(D) वैभव गहलोत

Answer : वैभव गहलोत

Explanation : वर्तमान में राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष वैभव गहलोत है। जो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र है। वैभव ने राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) के चुनावों में 19 मतों से 4 अक्तूबर 2019 को जीत हासिल करके इसके अध्यक्ष बने थे। वैभव को चुनाव में 25 मत मिले थे जबकि उनके प्रतिद्वंदी रामप्रकाश चौधरी को केवल छह मत ही प्राप्त हुए। चौधरी ने कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी गुट से चुनाव लड़ा। डूडी अध्यक्ष पद के दावेदार थे, लेकिन नागौर जिला क्रिकेट संघ को मतदान के लिए अयोग्य करार देने के बाद से उनका नामांकन खारिज कर दिया गया। इसके बाद चौधरी ने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था। चुनाव में अमीन पठान उपाध्यक्ष, महेन्द शर्मा सचिव, महेन्द्र नाहर संयुक्त सचिव, कृषण कुमार निमावत कोषाध्यक्ष तथा देवाराम चौधरी सदस्य निर्वाचित घोषित किये गये।
Tags : खेल करेंट अफेयर्स खेल जगत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rajasthan Cricket Board Ke Adhyaksh Kaun Hai