रामायण में कितने एपिसोड में है?

(A) 65 एपिसोड
(B) 70 एपिसोड
(C) 78 एपिसोड
(D) 85 एपिसोड

Ramayana

Answer : 78 एपिसोड

Explanation : रामायण में 78 एपिसोड में है। रामानंद सागर कृत 'रामायण' का पहला एपिसोड प्रसारण 25 जनवरी 1987 को हुआ और इसका आखिरी एपिसोड 31 जुलाई 1988 को हुआ। इसका प्रसारण प्रत्येक रविवार सुबह साढ़े 9 बजे होता था। आपको बता दे कि 'रामायण' के दूरदर्शन पर प्रसारण की अनुमति रामानंद सागर को सन 1985 में ही मिल गई थी। लेकिन तमाम आपत्तियों के सुधारने के बाद ही यह 25 जनवरी 1987 को प्रसारण हो सका। इसके प्रसारण होते ही ऐसी धूम मची कि सभी दंग रह गए और घरों के बाहर गलियों में कर्फ़्यू जैसा नजारा देखने को मिलता था। इतनी सफलता और लोकप्रियता की उम्मीद न दूरदर्शन को थी और न स्वयं सागर को।

भारत में फैले को​रोना वायरस की माहमारी रोकने के लिए लॉकडाउन के दौरान इस रामायण का 28 मार्च 2020 को दुबारा प्रसारण हुआ। जिसके लिए रामानंद सागर के पुत्र प्रेम सागर ने 'रामायण' के 78 एपिसोड दूरदर्शन को पुन: प्रसारण के लिए निशुल्क दिए। सनद रहे कि टीवी धारावाहिक 'रामायण' यह एक प्राचीन भारतीय धर्मग्रन्थ रामायण का टीवी रूपांतरण है और मुख्यतः वाल्मीकि रामायण और तुलसीदासजी की रामचरितमानस पर आधारित है। इसका कुछ भाग कम्बन की कम्बरामायण और अन्य कार्यों से लिया गया है।
Tags : कला और संस्कृति प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ramayan Me Kitne Episode Mein Hai