रामायण में हनुमान का रोल किसने किया था?

(A) दारा सिंह
(B) अरुण गोविल
(C) संजय जोग
(D) अरविंद त्रिवेदी

Ramayana

Answer : दारा सिंह

Explanation : रामायण में हनुमान का रोल दारा सिंह ने किया था। दारा सिंह इससे पहले भी कई फ़िल्मों में काम किया करते थे, लेकिन रामायण में हनुमान जी के रोल ने उन्हें जो शोहरत दिलाई वो अलौकिक थी। दारा सिंह ने अपना फ़िल्मी करियर 1952 की फ़िल्म संगदिल से शुरू किया था। 1962 की फ़िल्म किंग कॉन्ग में वो पहली बार लीड रोल में नज़र आये। दारा सिंह ने मुमताज़ के साथ सबसे अधिक 16 फ़िल्में की थीं। दोनों की जोड़ी काफ़ी लोकप्रिय थी। दारा सिंह अपने केटेगरी में सबसे महंगे कलाकार थे। उस वक़्त वो एक फ़िल्म के लिए लगभग 4 लाख रुपये फीस लिया करते थे। वही दारा सिंह ने इसके बाद सिर्फ एक बार और बीआर चोपड़ा की महाभारत में हनुमान का रोल निभाया था, लेकिन वह काफी छोटा था।

बता दें, रामानंद सागर ने भगवान हनुमान के किरदार के लिए दारा सिंह (Dara Singh) से संपर्क किया तो उन्होंने इसे करने से इंकार कर दिया था। असल में सालों रेसलिंग करने के बाद दारा सिंह के घुटने और कंधे में परेशानी के कारण इस किरदार के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे। लेकिन ये रामानंद सागर का भरोसा था, कि दारा सिंह से बेहतर भगवान हनुमान का किरदार कोई और नहीं निभा सकता है। अन्तत: वह हनुमान के रोल के लिए राजी हो गये।

80 के दशक में एक ऐसा भी दौर आया था कि रामायण आने से पहले लोग नहा कर टीवी की पूजा किया करते थे। दारा सिंह के हनुमान वाले पोस्टर्स मंदिरों में लगाए जाने लगे थे। इतना ही नहीं, लोगों ने दारा सिंह की शक्ल वाले हनुमान की मूर्तियां घरों में रखनी शुरू कर दी थी और वे इनकी पूजा भी करते थे।

दारा सिंह का जन्म 19 नवंबर 1928 को पंजाब में हुआ था। दारा सिंह ने 1959 में पूर्व विश्व चैंपियन जार्ज गारडियान्का को हरा कर कामनवेल्थ की विश्व चैंपियनशिप जीत ली। जिसके बाद उनका नाम सुर्खियों में आ गया था। 1968 में दारा सिंह ने अमेरिका के विश्व चैंपियन लाऊथेज को हरा दिया. जिसके बादे वे फ्रीस्टाइल कुश्ती के विश्व चैंपियन बन गए। दारा सिंह ने अपने जीवन में 500 से अधिक कुश्तियां लड़ी जहां वह 200 किलों के पहलवानों को चित कर देते थे। 50 वर्ष की उम्र तक वे पहलवानी करती रहे। 1983 तक वे इस क्षेत्र में सक्रिय रहे। इसके बाद उन्होंने कुश्ती से संन्यास ले लिया। दारा सिंह का निधन 2012 में हुआ था।
Tags : कला और संस्कृति प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ramayan Mein Hanuman Ka Role Kisne Kiya Tha