रेड शब्द किस खेल से संबंधित है?

(A) हैंडबॉल
(B) आइस हॉकी
(C) आयल रेसलिंग
(D) फुटबॉल

रेड शब्द फुटबॉल खेल से संबंधित है। फुटबॉल खेल से संबंधित अन्य शब्द हैं — एडवांटेज क्लॉज, ब्लाइंड साइड, सेंटर फारवर्ड, कॉर्नर किक, डायरेक्ट फ्री किक, ड्रिबल, गोल किक, हैट्रिक, मार्किंग, ऑफ साइड, पेनाल्टी किक, रेड कार्ड, थ्रो इन, पिंग।

खिलाड़ियों की संख्या : इस खेल में दो टीमें खेलती हैं। प्रत्येक में 11—11 खिलाड़ी होते हैं। जिसमें से 1 गोल कीपर, 2 सुरक्षा पंक्ति, 3 मध्य पंक्ति तथा 5 अग्रिम पंक्ति में होते हैं। फुटबॉल का मैदान : इस खेल का मैदान 100 गज × 50 गज से 130 गज × 56 गज अथवा 100 मी × 64 मी से 110 मी × 75 मी तक का आयताकार आकार होता है। मैदान की लम्बाई को 'साइड लाइन' तथा चौड़ाई को 'गोल लाइन' कहते हैं। खेल के मैदान के ठीक मध्य में एक रेखा होती है जो मैदान को दो बराबर भागों में विभाजित करती है। मध्य रेखा के केन्द्र से 10 गज त्रिज्या का एक वृत्त खींच दिया जाता है। इस वृत्त को 'आरम्भ का वृत्त' कहते हैं, मैदान के दोनों सिरों पर 8 गज (7.32 मीटर) चौड़े गोल क्षेत्र होते हैं। गोल क्षेत्रों के दोनों और 18.18 गज का आयतकार पेनाल्टी क्षेत्र होता है।
Tags : खेल खेल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Red Shabd Kis Khel Se Sambandhit Hai