सल्तनत काल के सिक्के, टंका, शशगनी एवं जीतल किन धातुओं के बने थे?

(A) चांदी, तांबा
(B) सोना, चांदी, तांबा
(C) चांदी, जस्ता, तांबा
(D) सोना, जस्ता, तांबा

Question Asked : [BPSC (Pre) 1994]

Answer : चांदी, तांबा

इल्तुतमिश पहला तुर्क सुल्तान था जिसने शुद्ध अरबी सिक्के चलवाये। इसने सल्तनकालीन दो महत्वपूर्ण सिक्के चांदी का टंका (लगभग 175 ग्रेन) तथ तांबे का जीतल चलवाया। फरवरी 1229 ई. में बगदाद के खलीफा से इल्तुतमिश को सम्मान में खिलअत का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद इल्तुतमिश वैध सुल्तान एवं दिल्ली सल्तनत एक वैध स्वतंत्र राज्य बन गयी। इल्तुतमिश ने इक्ता व्यवस्था का प्रचलन किया। राजधानी को लाहौर से दिल्ली स्थानांतरित किया। स्थापत्य कला के अंतर्गत इल्तुतमिश ने कुतुबमीनार के निर्माण कार्य को पूरा करवाया। भारत में संभवत: पहला मकबरा निर्मित करवाने का श्रेय भी इल्तुतमिश को दिया जाता है।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन काल भारत मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Saltanat Kal Ke Sikke Tanka Shashgani Evam Jital Kin Dhatuo Ke Bane The