संथाल विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था?

(A) मास्टर तारा सिंह
(B) शिबू सोरेन
(C) सिदो एवं कान्हू
(D) जयपाल सिंह

Answer : सिदो एवं कान्हू

Explanation : संथाल विद्रोह का नेतृत्व सिदो एवं कान्हू ने किया था। अंग्रेज समर्थित जमींदार पूरी तरह से संथालों का शोषण कर रहे थे और साथ ही कंपनी ने कृषि करों को इतना अधिक कर दिया था कि संथाल लोग इसे चुकाने में अक्षम थे। इसके अतिरिक्त बाहरी लोगों के आवागमन ने इन संथालों को अपनी ही भूमि पर सिमटने को विवश और निर्धन कर दिया था। इस कारण संथालों में बंधुआ मजदूरी की प्रथा शुरू हुई। बंधुआ मजदूर को 'कमियाँ' या 'कम्योटी' भी कहा जाता था। संथालों के ऐसे घोर उत्पीड़न का विरोध करते सिद्धू-कान्हू नामक दो जवान सामने आए। इन दोनों ने दिन-रात एक करके संथालों में विद्रोह का साहस भरा और उन्हें एकजुट होने के लिए प्रोत्साहित किया।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, RRB, NTC Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Santhal Vidroh Ka Netritva Kisne Kiya Tha