सतपुड़ा और विंध्य के बीच कौन सी नदी बहती है?

Which river flows between Satpura and Vindhyachal

(A) गोदावरी
(B) नर्मदा
(C) ताप्ती
(D) B और C दोनों

Answer : नर्मदा और ताप्ती

Explanation : सतपुड़ा और विंध्य के बीच नर्मदा और ताप्ती नदी बहती है। जो भारत के पश्चिम की ओर बहने वाली प्रायद्वीपीय नदी है। नर्मदा, मध्य भारत के मध्य प्रदेश और गुजरात राज्य में बहने वाली एक प्रमुख नदी है। मैकल पर्वत के अमरकंटक शिखर से नर्मदा नदी की उत्पत्ति हुई है। इसकी लंबाई प्रायः 1312 किलोमीटर है। यह नदी पश्चिम की तरफ जाकर खंबात की खाड़ी में गिरती है। मध्य प्रदेश राज्य में इसके विशाल योगदान के कारण इसे 'मध्य प्रदेश की जीवन रेखा' भी कहा जाता है। ​जबकि ताप्ती नदी का उद्गम राज्य के बैतूल जिले में स्थित सतपुड़ा श्रेणी की मुल्ताई पहाड़ी से होता है। यह नदी पूर्व से पश्चिम की ओर भ्रंश घाटी में प्रवाहित होती है। इस नदी की कुल लंबाई 725 किमी है। यह नदी महाराष्ट्र राज्य से होती हुई गुजरात में सूरत के निकट खम्भात की खाड़ी में समा जाती है। ताप्ती की प्रमुख सहायक नदी 'पूर्णा' है।
Tags : भारत की नदियाँ
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Satpura Aur Vindhya Ke Beech Kaunsi Nadi Bahati Hai