शेरशाह सूरी का वास्तविक नाम क्या था?

(A) करीम खां
(B) फरीद खां
(C) बीबन
(D) बायजीद

Answer : फरीद खां

Explanation : शेरशाह सूरी का वास्तविक नाम फरीद खां (Farid Khan) था। इसका जन्म 1486 ई. (कुछ इतिहासकारों के अनुसार 1472 ई.) में नारनौल अथवा बजवाड़ा में हुआ था। इसका पिता हसन सूर सहसराम तथा खवासपुर, टांडा का इक्तादार था। इन परगनों पर शासन करके शेरशाह ने 1497-1518 ई. तक प्रशासन एवं राजव्यवस्था का वास्तविक अनुभव प्राप्त किया था। पिता से मतभेद के फलस्वरूप शेरशाह को काफी भटकना पड़ा। इसी बीच उसने जौनपुर से शिक्षा ग्रहण की और अंतत: अपने पिता की मृत्यु के बाद ही उसे अपनी जागीर पर अधिकार मिल पाया। फरीद को बिहार के सूबेदार जलाल खां नोहानी के पुत्र बहार खां का साथ मिला और 1526 ई. के पानीपत के युद्ध के बाद जब बहार खां सुल्तान मुहम्मदशाह नोहानी के नाम से गद्दी पर बैठा, तो शेरशाह की स्थिति महत्त्वपूर्ण हो गई।
Tags : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sher Shah Suri Ka Vastavik Naam Kya Tha