यूनिसेफ में कितने सदस्य देश हैं?
(A) 63 सदस्य
(B) 36 सदस्य
(C) 109 सदस्य
(D) 190 सदस्य
Explanation : यूनिसेफ में 36 सदस्य देश हैं। यूनिसेफ (UNICEF) एक कार्यकारी बोर्ड द्वारा शासित होता है जिसमें 36 सदस्य होते हैं जिन्हें संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद द्वारा तीन साल के लिए चुना जाता है। इसका क्षेत्रीय आवंटन इस प्रकार है: अफ्रीका (8 सीटें), एशिया (7 सीटें), पूर्वी यूरोप (4 सीटें), लैटिन अमेरिका और कैरेबियन (5सीटें) और पश्चिमी यूरोप और अन्य (12 सीटें)। वही यूनिसेफ 190 से अधिक देशों और क्षेत्रों में और दुनिया के सबसे कठिन स्थानों में बच्चों और युवाओं की सबसे बड़ी जरूरत तक पहुंचने के लिए काम करता है। यूनिसेफ के बजट का 75 प्रतिशत भाग विभिन्न देशों की सरकारों से तथा 25 प्रतिशत भाग जनता से प्राप्त होता है। वर्तमान में 'यूनिसेफ' लगभग 150 देशों में बच्चों से जुड़े स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा आदि मामलों में सहायता दे रहा है। यूनिसेफ द्वारा प्रतिवर्ष 'बच्चों की स्थिति पर वैश्विक रिपोर्ट' (The State of World Children Report) जारी की जाती है। यूनिसेफ का मुख्यालय न्यूयॉर्क (संयुक्त राष्ट्र अमेरिका) में है।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : अंतर्राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी, अन्तर्राष्ट्रीय संगठन
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams