यूनिसेफ (UNICEF) का मुख्यालय कहां है?
(A) ब्रूसेल्स
(B) न्यूयॉर्क
(C) जेनेवा
(D) नई दिल्ली
Answer : न्यूयॉर्क, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका
Explanation : यूनिसेफ का मुख्यालय न्यूयॉर्क, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में स्थित है। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) की स्थापना 11 दिसंबर, 1946 को हुई थी। वर्तमान में यूनिसेफ लगभग 150 देशों में बच्चों से जुड़े स्वास्थ्य, शिक्षा व पोषाहार के उपायों आदि में सहायता दे रहा है। यूनिसेफ एक 36 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड द्वारा संचालित होता है। यूनिसेफ का काम स्वैच्छिक चंदे से चलता है। यूनिसेफ के बजट का 75 प्रतिशत भाग विभिन्न देशों की सरकारों से तथा 25 प्रतिशत भाग जनता से प्राप्त होता है। वर्ष 1965 में यूनिसेफ को 'नोबेल शांति पुरस्कार' (Nobel Peace Prize) प्रदान किया गया। यूनिसेफ के प्रमुख उद्देश्य/कार्य हैं–
1. विश्व के सर्वाधिक उपेक्षित बच्चों को विशेष संरक्षण प्रदान करना।
2. बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना तथा उन्हें संरक्षण देना।
3. बच्चों और उनके परिवारों हेतु उपयुक्त नीतियां निर्धारित करने और सेवाएं मुहैया कराने में सभी देशों की मदद के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति का संचार करना और भौतिक संसाधन जुटाना।
4. बालिकाओं व महिलाओं के समान अधिकारों को बढ़ावा देना और उनके समुदायों के विकास में उनकी संपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करना।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams