विजयनगर का अर्थ क्या होता है?

(A) जीत का शहर
(B) राजा का निवास
(C) राज्य का शासन शहर
(D) टकसाल शहर

Answer : जीत का शहर

Explanation : विजयनगर का शाब्दिक अर्थ है– जीत का शहर। प्राय: इस नगर को मध्ययुग का प्रथम हिन्दू साम्राज्य माना जाता है। 14वीं शताब्दी में उत्पन्न विजयनगर साम्राज्य को मध्ययुग और आधुनिक औपनिवेशिक काल के बीच का संक्रमण काल कहा जाता है। विजय नगर साम्राज्य का नाम तुंगभद्रा नदी के दक्षिणी किनारे पर स्थित इसकी राजधानी के नाम पर पड़ा। विजयनगर साम्राज्य में चार राजवंशों का नाम है–संगम वंश, सालुव वंश, तुलुव वंश, आरविडु वंश। विजयनगर साम्राज्य की आय के प्रमुख स्रोत थे–लगान, सम्पत्तिकर, व्यावसायिक कर, उद्योगों पर कर,​ सिंचाई कर, चारागाह कर, उद्यान कर एवं अनेक प्रकार के अर्थ दण्ड।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी मध्यकालीन भारत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vijayanagar Ka Arth Kya Hota Hai