विश्व धरोहर की संख्या कितनी है?

(A) 1121
(B) 1218
(C) 1238
(D) 1282

Answer : 1238

Explanation : विश्व धरोहर की संख्या 1238 है। जुलाई 2021 तक पूरी दुनिया में लगभग 1238 स्थलों को विश्व विरासत स्थल घोषित किया जा चुका है। जिसमें 168 देश शामिल है। विश्व विरासत सूची में पहला स्थान इटली का है जबकि भारत का 6वां स्थान है। यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल शीर्ष 10 स्थानों पर देश हैं– इटली (58) चीन (56) जर्मनी (50) फ्रांस (49) स्पेन (48) भारत (40) मेक्सिको (35) यूनाइटेड किंगडम (33) रूस (30) और ईरान (26)। अभी हाल ही में यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में नवीनतम शामिल स्थल ब्राजील के उद्यान है। वही, यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में नवीनतम शामिल भारत का स्थल धोलावीरा, गुजरात है। यूनेस्को (UNESCO) यानी 'संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization)' संयुक्त राष्ट्र का ही एक भाग है। इसका मुख्यालय पेरिस (फ्रांस) में स्थित है।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishwa Dharohar Ki Sankhya Kitni Hai