विश्व का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां पर है?

(A) चेन्नई, भारत
(B) बर्लिन, जर्मनी
(C) ओहायो, अमेरिका
(D) पेइचिंग, चीन

tiger

Answer : बर्लिन, जर्मनी

विश्व का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बर्लिन, जर्मनी में स्थित है। 84 एकड़ में फैले इस चिड़ियाघर का नाम बर्लिन जूलॉजिकल गार्डन है। यहां जानवरों की लगभग 1,500 प्रजातियां हैं। बर्लिन के टियरगार्डन का यह चिड़ियाघर 1844 में खोला गया था। यह जर्मनी का सबसे पुराना चिड़ियाघर भी है। इसमें लगभग 19,500 जीव-जंतु हैं। हर साल तीन लाख से ज्यादा लोग इस चिड़ियाघर को देखने आते हैं। दूसरे नंबर पर अमेरिका का कोलंबस चिड़ियाघर और एक्वेरियम है। अमेरिकी राज्य ओहायो के पॉवेल में स्थित इस चिड़ियाघर में हर साल 23 लाख से ज्यादा लोग आते हैं। अमेरिका ने कई मौकों पर इस चिड़ियाघर को सर्वोच्च दर्जा दिया है। यह चिड़ियाघर 580 एकड़ में फैला है। इस समय इसमें लगभग 793 प्रजातियों के 9,000 से ज्यादा पशु-पक्षी हैं। अगर अपने भारत की बात करें तो भारत का सबसे बड़ा चिड़ियाघर अरिनगर अन्ना जूलॉजिकल पार्क Arignar Anna Zoological Park है। भारत के दक्षिण भारत में स्थित चेन्नई में 1300 एकड़ में फैला यह भारत का सबसे बड़ा चिड़ियाघर है। यह देश का पहला पब्लिक चिड़ियाघर भी है। इसकी शुरुआत वर्ष 1855 में हुई थी। इस चिड़ियाघर में 1500 से ज्यादा पशु पक्षियों की प्रजातियां मौजूद हैं। इसके साथ ही 2,553 प्रजातियों के पेड़-पौधों से भी यह जू गुलजार है। इसे पहले मद्रास जू के नाम से जाना जाता था, इसके बाद इसका नाम बदल कर तमिल नेता अरिनगर अन्ना के नाम पर कर दिया गया।
Tags : रोचक प्रश्नोत्तर
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishwa Ka Sabse Bada Chidiya Ghar Kaha Par Hai