विश्व का सबसे गहरा महासागर कौन सा है?

(A) अटलांटिक महासागर
(B) प्रशांत महासागर
(C) आर्कटिक महासागर
(D) हिंद महासागर

Answer : प्रशांत महासागर

Explanation : विश्व का सबसे गहरा महासागर प्रशांत महासागर है। इसकी औसत गहराई लगभग 14,000 फीट है। इसके अलावा यह विश्व का सबसे बड़ा महासागर भी है। प्रशांत महासागर अमेरिका और एशिया को पृथक करता है। प्रशांत महासागर का क्षेत्रफल 6,36,34,000 वर्ग मील यानी दुनिया के दूसरे सबसे बड़े महासागर अटलांटिक महासागर के दोगुने से भी अधिक है। इसमें विश्व के सभी महासागरों का 45.8 प्रतिशत जल मौजूद है। यह पूर्व से पश्चिम में लगभग 19800 किलोमीटर की चौड़ाई और उत्तर से दक्षिण में लगभग 15500 किलोमीटर की लंबाई में फैला हुआ है। प्रशांत महासागर के पश्‍चिम किनारे पर जापान, फिलीपींस, हिनेशिया जैसे कई द्वीप हैं। इस समुद्र के अंदर अब तक 25 हजार द्वीप खोजे गए हैं। इसकी सीमा पर अमेरिका, कनाडा, जापान, ऑस्ट्रेलिया और चीन सहित लगभग 55 देश मौजूद हैं।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishwa Ka Sabse Gehra Mahasagar Kaun Sa Hai