विश्व की सबसे ज्यादा उम्र की जीवित महिला कौन है?

(A) केन तनाका
(B) अलमिहान सीयती
(C) एम्मा मोरानो
(D) मिसाओ ओकावा

old-man

Answer : अलमिहान सीयती

Explanation : विश्व की सबसे ज्यादा उम्र की जीवित महिला अलमिहान सीयती है। वर्ष 1886 को पैदा हुई सीयती चीन के उइघुर समुदाय की महिला है। उन्होंने जून 2020 में अपना 134 जन्मदिन मनाया है। चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार अलमिहान सीयती चीन की सबसे वरिष्ठ नागरिक है। इससे पहले तक जापान की केन तनाका दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित महिला मानी जाती थी। जिनका जन्म 2 जनवरी, 1903 को हुआ था। गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स ने 9 मार्च 2019 को 116 साल 66 दिन पूरे करने के बाद उनका नाम सबसे उम्रदराज महिला के तौर पर दर्ज करके उन्हें प्रमाणपत्र सौंपा था। केन तनाका की 19 साल की उम्र में हिदेओ तनाका से शादी हुई थी। चार बच्चों की मां तनाका के पति और सबसे बड़े बेटे की मौत द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुई थी। जिसके बाद वह दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करती रही। उनका निधन जनवरी 2020 को हुआ। इसी तरह फ्रांस की जीनी लुईस कामेंट भी पहले दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला रही थीं, जिसका निधन 122 की उम्र में अगस्त 1997 में हुआ था। लुईस का जन्म फरवरी 1875 में हुआ था।
Tags : रोचक प्रश्नोत्तर
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishwa Ki Sabse Jyada Umar Ki Jeevit Mahila Kaun Hai