विश्व मौसम विज्ञान संगठन का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
(A) रोम
(B) जेनेवा
(C) लंदन
(D) न्यूयार्क
विश्व मौसम विज्ञान संगठन का मुख्यालय जेनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है। विश्व मौसम संगठन, संयुक्त राष्ट्र की एक इकाई है। इसकी स्थापना वर्ष 1950 में की गई थी। वही भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। मौसम विज्ञान (Meteorology) में वायुमण्डल के मौसम की प्रक्रिया एवं मौसम का पूर्वानुमान का अध्ययन किया जाता है। मौसम विज्ञान का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है। इसमें सबसे अधिक उन्नति बीसवीं शती के उत्तरार्ध में कम्प्यूटर के इस्तेमाल से हुई। मौसम विज्ञान के अध्ययन में पृथ्वी के वायुमण्डल के कुछ चरों (variables) का प्रेक्षण बहुत महत्व रखता है; ये चर हैं - ताप, हवा का दाब, जल वाष्प या आर्द्रता आदि। इन चरों का मान व इनके परिवर्तन की दर (समय और दूरी के सापेक्ष) बहुत हद तक मौसम का निर्धारण करते हैं।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : भारत मौसम विज्ञान विभाग, मुख्यालय
Useful for : IBPS, Railway, SSC, LIC