विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम क्या है?

(A) वायु प्रदूषण को हराना
(B) एक विश्व, हमारा पर्यावरण
(C) पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली
(D) प्र​कृति से लोगों को जोड़ना

world-environment-day

Answer : पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली

Explanation : विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम 'पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली' (Ecosystem Restoration) है। इकोसिस्‍टम रेस्‍टोरेशन के तहत पेड़ लगाकर या पर्यावरण की रक्षा कर प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कम करना और इकोसिस्‍टम पर बढ़ते दबाव को कम करना है। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है और हर साल एक थीम रखी जाती है। इस दिवस का मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर में लोगों के बीच पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, ग्रीन हाउस के प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग, ब्लैक होल इफेक्ट आदि ज्वलंत मुद्दों और इनसे होने वाली विभिन्न समस्याओं के प्रति सामान्‍य लोगों को जागरूक करना है और पर्यावरण की रक्षा के लिए उन्‍हें हर संभव प्रेरित करना है।

साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने वैश्विक स्तर पर पर्यावरण प्रदूषण की समस्या पर चिंता जताई थी और विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की नींव रखी थी। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में दुनिया का पहला पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें 119 देश शामिल हुए थे। इस तरह पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून, 1974 को मनाया गया था। पहले पर्यावरण दिवस पर भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारत के नजरिए से प्रकृति और पर्यावरण के प्रति चिंताओं को जाहिर किया था।
Tags : क्या राष्ट्रीय दिवस
Useful for : IBPS, Railway, SSC, LIC
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishwa Paryavaran Diwas 2021 Ki Theme Kya Hai