विश्व पर्यावरण दिवस का पहला स्लोगन क्या था?

(A) वायु प्रदूषण को हराना
(B) एक विश्व, हमारा पर्यावरण
(C) केवल एक पृथ्वी
(D) पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली

world-environment-day

Answer : केवल एक पृथ्वी (Only one Earth)

Explanation : विश्व पर्यावरण दिवस का पहला स्लोगन केवल एक पृथ्वी (Only one Earth) था। पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून, 1974 को मनाया गया था। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर में लोगों के बीच पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, ग्रीन हाउस के प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग, ब्लैक होल इफेक्ट आदि ज्वलंत मुद्दों और इनसे होने वाली विभिन्न समस्याओं के प्रति सामान्‍य लोगों को जागरूक करना है और पर्यावरण की रक्षा के लिए उन्‍हें हर संभव प्रेरित करना है। विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम 'पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली' (Ecosystem Restoration) है।

इसकी शुरुआत साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ की और से की गई थी। पर्यावरण दिवस की शुरुआत स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम से हुई थी और इसी दिन यहां पर दुनिया का पहला पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें भारत की ओर से तात्कालिन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भाग लिया था। इस सम्मेलन के दौरान ही संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की भी नींव पड़ी थी। जिसके चलते हर साल विश्व पर्यावरण दिवस आयोजन का संकल्प लिया गया। जिससे लोगों को हर साल पर्यावरण में हो रहे बदलाव से अवगत कराया जा सके और पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए लोगों को समय-समय पर जागरुक किया जा सके।
Tags : क्या राष्ट्रीय दिवस
Useful for : IBPS, Railway, SSC, LIC
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishwa Paryavaran Diwas Ka Pahla Slogan Kya Tha