वालरस के दांत किसके बने होते है?

(A) बालों से
(B) मांसपेशियों से
(C) इनेमल से
(D) हड्डी से

Answer : इनेमल (Enamel)

वालरस के दांत इनेमल (Enamel) के बने होते है। इनेमल दांत का सबसे कठोर भाग हैं जो एक्टोडर्म से उत्पन्न होता है। एमाइलोब्लास्ट (Amyloblast) कोशिका इनेमल बनाती हैं जोकि 96% अकार्बनिक लवण और 4% जल और कार्बनिक यौगिको का बना होता है। इनेमल के घिसने से दांत टूट ​फूट जाते हैं। सरल शब्दों में कहे तो दांत, हड्डी के नहीं बने होते है बल्कि ये अलग अलग घनत्व एवं कठोर के ऊतकों से बने होते हैं। नर और मादा वालरस के दांत के 2 1⁄2 फीट तक बढ़ते है, जबकि एक नर वालरस के दांत 3 फीट तक भी बढ़ सकते है। वालरस अपने दांत का प्रयोग भोजन पकड़ने, समुद्री बर्फ में सांस लेने के ​लिए छेद बनाना और दूसरे नरों के बीच लडाई के दौरान वार करने के लिए करते है। बता दे कि बारहसिंगा (Barasingha) के सींग हड्डी के बने होते हैं और जो हर साल गिरते और नए निकलते रहते हैं।

वालरस (Odobenus rosmarus) एक विशाल समुद्री स्तनपायी है जो आर्कटिक महासागर और उत्तरी गोलार्ध के उप आर्कटिक समुद्रों में पाया जाता है। एक वयस्क नर प्रशांत वालरस का भार 2000 किलोग्राम से ऊपर हो सकता है। वालरस के 18 दांत, जिसमें दो ऊपरी भेदक (Canine) दांत होते हैं। जो जीवन भर वृद्धि करते है ऐसे दांत को जड़ रहित दांत कहते हैं। वालरस एक मांसाहारी जानवर है। वह क्लेम और सीपी, मछलियां और मृत व्हेल तक खाते हैं। जबकि मनुष्य इनका शिकार मुख्यत: इसके मांस, वसा, त्वचा, दाँत और हड्डी के लिए करते हैं।
Tags : जीव विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : Quiz Programme, Interview & Competitive Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Walrus Ke Dant Kiske Bane Hote Hain