विजडन पुरस्कार 2019 किसे दिया गया?

(A) विराट कोहली
(B) बेन स्टोक्स
(C) सचिन तेंदुलकर
(D) जो रूट

Answer : बेन स्टोक्स (Ben Stokes)

Explanation : विजडन पुरस्कार 2019 इंंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को दिया गया। इंग्लैंड को पहली बार विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्टोक्स को 8 अप्रैल 2020 को वर्ष 2019 के लिए विजडन का दुनिया का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर (विजडन लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड) चुना गया। विजडन क्रिकेटर्स अलमानैक ने 2020 के लिए अपने संस्करण में साल 2019 के प्रदर्शन के लिए स्टोक्स को यह सम्मान दिया। पिछले तीन वर्षों 2016, 2017 और 2018 में लगातार यह सम्मान विराट कोहली को मिल रहा था जो एक रिकॉर्ड था। जबकि स्टोक्स ने यह पहली बार सम्मान हासिल किया है। यह पुरस्कार 2003 में शुरू किया गया था। वर्ष 2019 के विजडन सम्मान सूची में कोई भी भारतीय पुरुष या महिला खिलाड़ी जगह नहीं बना पाया।
Tags : खेल जगत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Wisden Puraskar 2019 Kise Diya Gaya