1922 में भील सेवा मंडल की स्थापना किसने की थी?
(A) दयाराम गिडुमल
(B) गुरुसदय दत्त
(C) धोंडो केशव कर्वे
(D) अमृतलाल विट्ठलदास ठक्कर
Answer : अमृतलाल विट्ठलदास ठक्कर
Explanation : वर्ष 1922 में भील सेवा मंडल की स्थापना अमृतलाल विट्ठलदास ठक्कर ने की थी। इनको 'ठक्कर बापा' के नाम से जाना जाता है। वे भारत के प्रसिद्ध समाज सेवक थे। उन्होंने गुजरात के दाहोद में जनजातीय लोगों की सहायता करने के उद्देश्य से वर्ष 1922 में 'भील सेवा मंडल' की स्थापना की थी। भील एक जनजाति समूह है। ठक्कर बापा ने इस मंडल के आधार पर साफ-सफाई को अधिक प्रचारित किया। उन्होंने बालक आश्रम के सामने जमा कूड़े-करकट को स्वयं साफ किया।
....अगला सवाल पढ़े
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams