2022 में राष्ट्रमंडल खेल कहाँ होंगे?

(A) नई दिल्ली
(B) बर्मिंघम
(C) मालदीव
(D) सिंगापुर

Commonwealth Games

Answer : बर्मिंघम, इंग्लैंड

2022 में राष्ट्रमंडल खेल बर्मिंघम, इंग्लैंड में होंगे। कोविड-19 के चलते यह खेल एक दिन देरी से 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच आयोजित होंगे। पहले इनकी शुरुआत 27 जुलाई को होनी थी। राष्ट्रमंडल खेल की शुरुआत करीब 88 साल पहले हुई थी। 1930 में पहली बार ये खेल कनाडा के हैमिल्टन शहर में आयोजित किए गए थे। इसके बाद यह हर 4 साल के अंतराल पर आयोजित होते है और 1930 से लेकर अब तक इन खेलों के नाम में 4 बार बदलाव भी किया गया है। 1978 में चौथी बार इन खेलों का नाम बदलकर 'कॉमनवेल्थ खेल' कर दिया गया। भारत ने अब तक संपन्न हुए 20 राष्ट्रमंडल खेल संस्करणों में से 16 में ही भाग लिया है और उसने इन 88 साल में अभी तक कुल 438 पदक अपने नाम किए हैं। इन पदकों में 155 गोल्ड, 155 सिल्वर, जबकि 128 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं।
Tags : खेल जगत प्रश्नोत्तरी
Useful for : Quiz Programme, Interview & Competitive Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : 2022 Mein Rashtramandal Khel Kahan Honge