एशियाई खेल का नामकरण किसने किया?

(A) महात्मा गांधी
(B) जवाहर लाल नेहरू
(C) इंदिरा गांधी
(D) प्रोफेसर गुरुदत्त सोंधी

jawaharlal-nehru

Answer : जवाहर लाल नेहरू (Jawahar Lal Nehru)

Explanation : एशियाई खेल का नामकरण पं. जवाहरलाल नेहरू ने किया। एशियाई खेल के प्रणेता प्रोफेसर गुरुदत्त सोंधी का उद्देश्य खेलों के माध्यम से एशियाई देशों को एक साथ करना था जिससे सद्भाव और प्रेम को बढ़ावा मिले। प्रारम्भ में इस खेल का नाम ‘एशियाटिक खेल’ रखा गया था। बाद में पं. जवाहरलाल नेहरू के सुझाव पर इस खेल का नाम ‘एशियाई खेल’ रखा गया। प्रथम एशियाई खेल का आयोजन 4 मार्च, 1951 को नई दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में हुआ था। इसमें कुल 11 देशों– अफगानिस्तान, बर्मा (वर्तमान म्यांमार), सीलोन (वर्तमान श्रीलंका), इंडोनेशिया, ईरान, जापान, नेपाल, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और भारत ने हिस्सा लिया था। इसमें कुल 489 एथलीटों ने 57 अलग-अलग प्रतियोगिता में अपनी दावेदारी पेश की थी। उस टूर्नामेंट में छह अलग-अलग इवेंट्स-एथलेटिक्स, एक्वेटिक्स (डाइविंग, स्विमिंग और वाटर पोलो), बास्केटबॉल, साइकिलिंग, फुटबॉल और वेटलिफ्टिंग में मेडल इवेंट का आयोजन किया गया था। बता दे कि पहले बॉक्सिंग को भी इसमें शामिल कर लिया था लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया।

पहले एशियाई खेल का आधिकारिक लोगो एक चमकदार लाल सूरज था जिसमें 16 किरणों को 11 रिंग्स द्वारा रेखांकित किया गया था। यह लोगो भाग लेने वाले देशों की पहचान थी। नई दिल्ली का नेशनल स्टेडियम इस आयोजन का आधिकारिक स्थल था। उद्घाटन समारोह में भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद और पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू भी मौजूद थे।
Tags : एशियाई खेल खेल जगत प्रश्नोत्तरी खेल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Asiyai Khel Ka Naamkaran Kisne Kiya