दो कूबड़ वाला ऊंट कहां पाया जाता है?

(A) जम्मू-कश्मीर
(B) राजस्थान
(C) मध्य प्रदेश
(D) लद्दाख

Answer : लद्दाख

Explanation : दो कूबड़ वाला ऊंट लद्दाख में पाया जाता है। इसलिए कुछ लोग इसे लद्दाखी ऊंट भी कहते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम ‘बैक्ट्रियन केमल’ है। हम मुख्यत: मध्य एशिया में पाये जाते हैं। भारत के अलावा यह गोबी डेसर्ट, मंगोलिया, कजाकिस्तान और चीन के कुछ भागों में पाये जाते है। इनके शरीर पर भूरे रंग के झबरीले बाल होते हैं। यह बाल ठंडे प्रदेशों में इनकी ठंड से रक्षा करते हैं। सामान्य ऊंट की तरह इनकी भी औसत ऊंचाई सात फुट तक होती है, जबकि एक वयस्क बैक्ट्रियन ऊंट का वजन 300 किलोग्राम से 700 किलोग्राम के मध्य हो सकता है। पीठ पर उभरे दो कूबड़ों के अंदर भोजन से प्राप्त फैट अर्थात् वसा एकत्र होती रहती है। यह वसा हमें उस समय शक्ति देती है, जब हमें कई दिन तक भोजन और पानी नहीं मिलता। सामान्य ऊंट के ​तरह यह भी कई दिन तक बिना पानी पीये रह सकते हैं।

दो कूबड़ वाला ऊंट के रोचक तथ्य–
एक बैक्ट्रियन ऊंट का जीवनकाल 50 वर्ष तक हो सकता है।
लद्दाख में सैलानी दो कूबड़ वाले ऊंट की पीठ पर बैठकर सफारी का आनंद ले सकते हैं।
इसकी पीठ पर एक बार में तीन लोग भी बैठ सकते हैं।
भारत में नुब्रा घाटी में यह काफी संख्या में हैं। यहां 18000 फुट की उंचाई पर दुर्गम रास्तों पर आवागमन का इनसे अच्छा साधन कोई नहीं है।
बैक्ट्रियन ऊंट आज संकटापन्न जीवों में से एक है।
Tags : राजस्‍थान
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Do Kubad Wala Oont Kaha Paya Jata Hai