बराकर नदी का उद्गम स्थल कहाँ है?

(A) पलामू की दक्षिण-पश्चिमी सीमा
(B) नगड़ी गाँव की पहाड़ी
(C) छोटानागपुर पठार का उत्तरी भाग
(D) छोटानागपुर का पठार

Answer : छोटानागपुर का पठार

Explanation : बराकर नदी का उद्गम स्थल छोटानागपुर का पठार है। यह झारखंड की बरसाती नदी है, जो यह बरसात में उमड़कर बहती है और फिर मंद गति से अपना अस्तित्व बनाए रहती है। बराकर नदी छोटानागपुर के पठार से निकलकर हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद और मानभूम में जाकर दामोदर नदी में मिल जाती है। इस नदी पर दामोदर घाटी परियोजना के अंतर्गत मैथन बाँध बनाया गया है, जिससे बिजली का उत्पादन किया जाता है। इस नदी का उल्लेख बौद्ध एवं जैन धार्मिक ग्रंथों में हुआ है।
Tags : मुख्यमंत्री
Related Questions
Web Title : Barakar Nadi Ka Udgam Sthal Kaha Hai