विजय हजारे ट्रॉफी 2021 किसने जीता?

(A) उत्तर प्रदेश टीम
(B) दिल्ली टीम
(C) मुंबई टीम
(D) गुजरात टीम

Answer : मुंबई टीम

Explanation : विजय हजारे ट्रॉफी 2021 मुंबई टीम ने जीता। यह मुंबई का चौथी बार विजय हजारे ट्रॉफी पर कब्जा था। कप्तान पृथ्वी शॉ की 39 गेंदों में खेली गई 73 रन की पारी ने विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की हार की इबारत लिख डाली। मुंबई ने 51 गेंद रहते उत्तर प्रदेश को छह विकेट से हराकर चौथी बार खिताब पर कब्जा किया। तीसरी बार फाइनल खेल रहे यूपी का दूसरी बार खिताब जीतने का इंतजार और बढ़ गया। यूपी को 2004-05 में तमिलनाडु के साथ संयुक्त विजेता घोषित किया गया था।

मुंबई ने 313 रन के लक्ष्य को 51 गेंद शेष रहते चार विकेट पर 315 रन बनाकर हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच आदित्य तारे ने नाबाद 118 रन की पारी खेली। उन्होंने लिस्ट ए में अपना पहला शतक जड़ा। इसके लिए उन्होंने 107 गेंदों का सामना कर 18 चौके जड़े। तारे ने शम्स (36) के साथ तीसरे विकेट के लिए 88 और शिवम दुबे (42) के साथ चौथे विकेट के लिए 88 रन जोड़े।
Tags : क्रिकेट खेल करेंट अफेयर्स खेल जगत प्रश्नोत्तरी खेल प्रश्नोत्तरी
Related Questions
Web Title : Vijay Hazare Trophy 2021 Kisne Jeeta