अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष कौन है?

(A) पीआर वेंकटरामा राजा
(B) डॉ. संजय कपूर
(C) अनंता डीपी
(D) भावेश पटेल

Answer : डॉ. संजय कपूर

Explanation : अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर है। कानपुर क्रिकेट संघ के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने 4 जनवरी 2021 को ऑनलाइन हुए अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआइसीएफ) चुनाव में दो वोट से जीत हासिल की। उन्होंने पूर्व अध्यक्ष पीआर वेंकटरामा राजा को हराया। संजय को 33 जबकि राजा को 31 वोट मिले। चुने गए पदाधिकारी 2023 तक अपने पद पर बने रहेंगे। महासंघ का चुनाव सेवानिवृत्त न्यायाधीश व निर्वाचन अधिकारी के कन्नन की देखरेख में हुआ। संजय कई वर्षो तक उत्तर प्रदेश शतरंज संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर के अलावा ये भी चुने गये–उपाध्यक्ष अनंता डीपी, भावेश पटेल, विपनेश भारद्वाज, अजय अजमेरा, पीसी लल्लीअथंगा, नेयपुंग कोनिया, सचिव भरत सिंह चौहान, संयुक्त सचिव राजेश आर, महेंद्र धाकल, अतुल कुमार, मुघाहो अवामी, दिलजीत खन्ना व अतानु लहरी व कोषाध्यक्ष पद नरेश शर्मा।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Akhil Bhartiya Shatranj Mahasangh Ke Adhyaksh Kaun Hai