अशोक के अभिलेख कहाँ से मिलते हैं?

(A) अहिरौरा
(B) धौली
(C) गिरनार
(D) उपर्युक्त सभी स्थानों में

Answer : उपर्युक्त सभी स्थानों में

Explanation : अशोक के अभिलेखों को खोजने की शुरुआत 1750 ई. में टीफेन्थैलर ने की थी। जबकि दिल्ली स्तंभ लेख खोजकर और अभिलेखों को पढ़ने की शुरुआत जेम्स प्रिंसेप ने की थी। अशोक ने 14 शिलालेख प्रकाशित करवाये थे, जो भिन्न-भिन्न 8 स्थानों से पाये गये हैं– 1. शाहबाजगढ़ी (पेशावर-पाकिस्तान) 2. मानसेहरा (हजार-पाकिस्तान) 3. गिरनार (गुजरात) 4 सोपारा (थाणे-महाराष्ट्र) 5. कालसी (देहरादून-उत्तराखंड) 6. जागढ़ (गंजाम-उड़ीसा) 7. धौली (पुरी-उड़ीसा) 8. एरंगडि (कर्नल-आंध्र प्रदेश)। इनके अलावा रूपनाथ, गुर्जरा, सहसराम, भानू, मास्की, ब्रह्मगिरि, सिद्धपुर, जातिंगरामेश्वर, सरगुडि, गोविमठ, अहरौरा आदि स्थलों से लघुशिला लेख प्राप्त हुए हैं तथा 6 स्थलों-दिल्ली-टोपरा, दिल्लीमेरठ, प्रयाग, लौरिया अरराज, लौरिया नंदनगढ़ तथा रमपुरवा से स्तम्भलेख प्राप्त हुए हैं।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ashok Ke Abhilekh Kahan Se Milte Hain