बैंक बोर्ड ब्यूरो (Bank Board Bureau) में कितने सदस्य होते हैं?

(A) सात पदेन सदस्य
(B) दो पदेन सदस्य
(C) तीन पदेन सदस्य
(D) पांच पदेन सदस्य

Answer : तीन पदेन सदस्य

Explanation : बैंक बोर्ड ब्यूरो (BBB) में एक अध्यक्ष और तीन पदेन सदस्य होते हैं। ये पदेन सदस्य सार्वजनिक उद्यम विभाग के सचिव, वित्तीय सेवा विभाग के सचिव और भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर होते हैं। इसमें पांच विशेषज्ञ सदस्य भी शामिल होते हैं, जिसमें 2 सदस्य निजी क्षेत्र से चुने जाते हैं। इसके पहले अध्यक्ष भारत के पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक विनोद राय थे। सनद रहे कि बैंक बोर्ड ब्यूरो (BBB) की सिफारिश सर्वप्रथम मई, 2014 में पीजे नायक समिति की अध्यक्षता में 'भारत में बैंकों के बोर्ड के शासन की समीक्षा करने वाली समिति' द्वारा की गई थी। केंद्र सरकार ने पीजे नायक समिति की सिफारिशों के आधार पर वर्ष 2016 में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कामकाज में बदलाव के लिए सात सूत्री 'इंद्रधनुष मिशन' के हिस्से के रूप में BBB का गठन किया था। यह एक स्वायत्त अनुशंसा निकाय है। इसका मुख्यालय मुंबई (महाराष्ट्र) में स्थित है। यह केंद्र सरकार के तत्कालीन नियुक्ति बोर्ड के प्रतिस्थापन के रूप में कार्य करता है। यह सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत एक सार्वजनिक प्राधिकरण है।
Tags : बैंक बोर्ड ब्यूरो
Useful for : IBPS, SSC CGL, SSC CHSL or SSC MTS
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bank Board Bureau Mein Kitne Sadasya Hote Hain