राष्ट्रपति भवन का निर्माण किसने करवाया था?

Who constructed the Rashtrapati Bhavan?

(A) एडविन लुटियंस तथा
(B) हर्बर्ट बेकर
(C) A और B दोनों ने
(D) लॉर्ड इरविन

Answer : एडविन लुटियंस तथा हर्बर्ट बेकर

Explanation : राष्ट्रपति भवन का निर्माण ब्रिटिश वस्तुकार एडविन लुटियंस तथा हर्बर्ट बेकर ने करवाया था। इसका स्वतंत्रता से पूर्व नाम वायसराय हाउस था। इसका निर्माण वर्ष 1912 में आरंभ हुआ था, जो 17 वर्षों बाद वर्ष 1929 में बनकर तैयार हुआ। इसका उद्घाटन वर्ष 1931 में हुआ था। 5 एकड़ में फैले राष्ट्रपति भवन की वस्तुकला पर हिंदू, मुगल, बुद्ध तथा यूरोपीय कला का प्रभाव है। इसमें चार फ्लोर है जिसमें 340 कमरे हैं। भवन निर्माण में ₹ 1.4 करोड़ खर्च हुए थे। पहला वायसराय लॉर्ड इरविन था, जिसने इसमें निवास किया। दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन के अतिरिक्त दो स्थानों पर राष्ट्रपति का निवास स्थल है। पहला, शिमला में तो दूसरा हैदराबाद में। हैदराबाद में राष्ट्रपति के निवास को 'राष्ट्रपति निलयम' कहते हैं। इसका निर्माण हैदराबाद के निजाम नसरी-उद्दौला ने किया था। राष्ट्रपति निवास में 11 कमरें हैं जिसमें डाइनिंग हॉल, दरबार हॉल, मॉर्निंग हॉल, सिनेमा हॉल इत्यादित बने हैं। यह 90 एकड़ में फैला है। शिमला में राष्ट्रपति निवास स्थान को रिट्रीट बिल्डिंग कहा जाता है। इसका निर्माण 1850 ई. में किया गया था। यहां राष्ट्रपति वर्ष में एक बार आते हैं।
Tags : राष्ट्रपति
Useful for : IBPS, SSC CGL, SSC CHSL or SSC MTS
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rashtrapati Bhavan Ka Nirman Kisne Karvaya Tha