द्रौपदी मुर्मू कौन से नंबर की राष्ट्रपति है?

(A) 14वीं
(B) 15वीं
(C) 16वीं
(D) 17वीं

Answer : 15वीं

Explanation : द्रौपदी मुर्मू 15वीं नंबर की राष्ट्रपति है। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने 25 जुलाई 2022 को उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलायी। इसी के साथ ही द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी तथा दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई थी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को 21 जुलाई, 2022 को राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित किया गया था। उन्हें चुंनाव में 5 लाख, 77 हजार, 777 वोट मिले थे। राजनीति में आने से पहले द्रौपदी मुर्म ने एक शिक्षक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने वर्ष 1979 से 1983 तक सिंचाई और बिजली विभाग में जूनियर असिस्टेंट के रूप में भी कार्य किया। इसके बाद वर्ष 1994 से 1997 तक उन्होंने ऑनरेरी असिस्टेंट टीचर के रूप में कार्य किया। वर्ष 1997 में उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा। ओडिशा के राइरांगपुर जिले में पार्षद चुनी गईं। इसके बाद वह जिला परिषद की उपाध्यक्ष भी चुनी गईं। वर्ष 2000 में विधानसभा चुनाव लड़ा था। राइरांगपुर विधानसभा से विधायक चुने जाने के बाद उन्हें बीजद और गठबंधन वाली सरकार में स्वतंत्र प्रभार का राज्य मंत्री बनाया गया। वर्ष 2000 से 2001 तक वह ओडिशा मंत्रिपरिषद की सदस्य रहीं। वर्ष 2002 में द्रौपदी मुर्मू को ओडिशा सरकार में मत्स्य एवं पशुपालन विभाग का राज्य मंत्री बनाया गया। वर्ष 2006 में उन्हें BJP अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। वर्ष 2009 में वह राइरांगपुर विधानसभा से दूसरी बार BJP के टिकट पर चुनाव जीतीं। इसके बाद वर्ष 2009 में वह लोकसभा चुनाव भी लड़ी, लेकिन जीत नहीं पाई। वर्ष 2015 में उन्हें झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। वर्ष 2021 तक वह इस पद पर रहीं थी।
Tags : द्रौपदी मुर्मू महिला राष्ट्रपति राष्ट्रपति
Useful for : IBPS, SSC CGL, SSC CHSL or SSC MTS
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Droupadi Murmu Kaun Se Number Ki Rashtrapati Hai