द्रौपदी मुर्मू का असली नाम क्या है? Draupadi Murmu Real Name in Hindi

(A) 22 जून, 1955 को
(B) पुती
(C) 2 सितंबर, 1958 को
(D) 20 जून, 1958 को

Answer : पुती

Explanation : द्रौपदी मुर्मू का असली नाम 'पुती' (Puti) था, जिसे उनके शिक्षक ने बदल कर 'द्रौपदी' कर दिया। द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के एक पुराना इंटरव्यू में उन्होंने स्वयं बताया कि संथाली (Santhali) जो कि ओडिशा समेत कई राज्यों में बोली जाने वाली भाषा है उसके हिसाब से उनका नाम पुती (Puti) था। लेकिन द्रौपदी नाम उनको स्कूल टीचर ने दिया था, जो कि महाभारत की द्रौपदी के नाम पर रखा गया था। उनके नाम की स्पेलिंग भी 'Durpadi' फिर 'Dorpdi' हुई। द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई 2022 को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमना ने उनको संसद के सेंट्रल हॉल में शपथ दिलाई। इस तरह मुर्मू के रूप में देश को पहला आदिवासी राष्ट्रपति मिला है। द्रौपदी मुर्मू का जन्म 1958 में ओडिशा के मयूरभंज में हुआ। वर्ष 1979 में उन्होंने भुवनेश्वर के रमादेवी कॉलेज से बीए की पढ़ाई की। फिर 1997 में वह राजनीति में उतरीं और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं और उसी वर्ष वह पार्षद बनीं। फिर 2000 में वह रायरंगपुर से विधायक चुनी गईं और ओडिशा की राज्य सरकार में मंत्री भी बनी। विधायक के तौर पर उन्होंने अच्छा काम किया, इसलिए 2009 में वह दोबारा विधायक चुनी गईं। इसके बाद 2015-2021 तक वह झारखंड की राज्यपाल रहीं।
Tags : द्रौपदी मुर्मू महिला राष्ट्रपति राष्ट्रपति
Useful for : IBPS, SSC CGL, SSC CHSL or SSC MTS
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Droupadi Murmu Ka Asali Naam Kya Hai