भारत का पहला पूर्ण जैविक कृषि वाला राज्य कौन सा है?

(A) मणिपुर
(B) सिक्किम
(C) केरल
(D) अरुणाचल प्रदेश

Answer : सिक्किम

Explanation : भारत का पहला पूर्ण जैविक कृषि वाला राज्य सिक्किम है। राज्य में तकरीबन 75,000 हेक्टेयर कृषि भूमि में टिकाऊ कृषि करके सिक्किम भारत का पहला पूर्ण जैविक राज्य बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जनवरी, 2016 को गंगटोक में इसकी घोषणा की थी। 2003 में तत्कालीन पवन चामलिंग सरकार ने विधानसभा में घोषणा कर सिक्किम को जैविक कृषि राज्य बनाने का फैसला किया था। इसके बाद कृषि योग्य भूमि के लिए रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल और उनकी बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया गया। इनकी बिक्री रोक दी गई। इससे किसानों के पास जैविक अपनाने के सिवा कोई विकल्प नहीं था। परिणास्वरूप सिक्किम पूरी तरह जैविक खेती करने वाला देश का पहला राज्य बन गया। बता दे कि जैविक खेती में रासायनिक कीटनाशकों और रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल नहीं होता है। इनके इस्तेमाल से पारिस्थितिकी तंत्र की जटिल श्रृंखला के साथ तालमेल बैठाने में दिक्कत आती है।
Tags : सिक्किम
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ka Pahla Purn Jaivik Krishi Vala Rajya Kaun Sa Hai