भारत का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कौन सा है?

(A) सक्करबाग चिड़ियाघर
(B) अरिनगर अन्ना जूलॉजिकल पार्क
(C) दिल्ली का चिड़ियाघर
(D) मैसूर का चिड़ियाघर

tiger

Answer : अरिनगर अन्ना जूलॉजिकल पार्क

भारत का सबसे बड़ा चिड़ियाघर अरिनगर अन्ना जूलॉजिकल पार्क Arignar Anna Zoological Park है। भारत के दक्षिण भारत में स्थित चेन्नई में 1300 एकड़ में फैला यह भारत का सबसे बड़ा चिड़ियाघर है। यह देश का पहला पब्लिक चिड़ियाघर भी है। इसकी शुरुआत वर्ष 1855 में हुई थी। इस चिड़ियाघर में 1500 से ज्यादा पशु पक्षियों की प्रजातियां मौजूद हैं। इसके साथ ही 2,553 प्रजातियों के पेड़-पौधों से भी यह जू गुलजार है। इसे पहले मद्रास जू के नाम से जाना जाता था, इसके बाद इसका नाम बदल कर तमिल नेता अरिनगर अन्ना के नाम पर कर दिया गया। वही विश्व का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बर्लिन जूलॉजिकल गार्डन है। 84 एकड़ में फैले इस चिड़ियाघर में जानवरों की लगभग 1,500 प्रजातियां हैं। बर्लिन के टियरगार्डन का यह चिड़ियाघर 1844 में खोला गया था। यह जर्मनी का सबसे पुराना चिड़ियाघर भी है। इसमें लगभग 19,500 जीव-जंतु हैं। हर साल तीन लाख से ज्यादा लोग इस चिड़ियाघर को देखने आते हैं।
Tags : रोचक प्रश्नोत्तर
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ka Sabse Bada Chidiya Ghar Kaun Sa Hai