भारत ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में कब भाग लिया?

(A) वर्ष 1926
(C) वर्ष 1930
(B) वर्ष 1934
(D) वर्ष 1958

Answer : वर्ष 1934

भारत ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में वर्ष 1934 में भाग लिया। वर्ष 1934 में लंदन में आयोजित हुए खेलों में भारत ने ब्रिटिश राज के अधीन रहकर हिस्सा लिया था और अपना पहला पदक जीता। वेल्टरवेट रेसलिंग में राशिद अनवर ने कांस्य पदक जीता था और पदक तालिका में भारत 12वें स्थान पर था। भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में अभी तक कुल मिलाकर 155 स्वर्ण, 155 रजत और 128 कांस्य पदक जीते हैं। बतादें कि राष्ट्रमंडल उन देशों का समूह है जो किसी न किसी रूप में कभी ब्रिटेन से जुड़े थे। इन देशों पर ब्रिटेन का शासन था और बाद में यह देश स्वतंत्र हुए। राष्ट्रमंडल खेलों को पहले ब्रिटिश एम्पायर गेम्स के नाम से भी जाना जाता था और पहली बार इसका आयोजन 1930 में ओंटारियो, कनाडा में किया गया था, लेकिन भारत ने उसमें हिस्सा नहीं लिया था।
Tags : खेल करेंट अफेयर्स खेल जगत प्रश्नोत्तरी
Useful for : IBPS, Railway, SSC, LIC
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ne Pahli Baar Rashtramandal Khelo Me Kab Bhag Liya