भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक कौन है 2022

(A) अनुराग ठाकुर
(B) संदीप प्रधान
(C) नीलम कपूर
(D) किरेन रिजिजू

Answer : संदीप प्रधान (Sandip Pradhan)

Explanation : भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान (Sandip Pradhan) है। 1990 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी संदीप प्रधान का वर्तमान कार्यकाल 6 जुलाई 2022 को खत्म हो रहा था। इससे पहले ही भारत सरकार ने उनके कार्यकाल को 30 सितंबर 2024 तक का विस्तार प्रदान कर दिया। प्रधान को यह दूसरा सेवा विस्तार मिला है। इससे पहले मई 2020 में उनका कार्यकाल दो साल बढ़ाया गया था। उस समय भारतीय खेल प्राधिकरण (Sports Authority of India-SAI) के उप महानिदेशक प्रधान ने महानिदेशक में रूप में एक अगस्त 2019 को नीलम कपूर के सेवानिवृत्त होने पर उनकी जगह ली थी। आपको बता दे कि भारतीय खेल प्राधिकरण की स्थापना 25 जनवरी 1984 को हुई थी और इसका मुख्यालय दिल्ली में स्थित है।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी खेल करेंट अफेयर्स खेल जगत प्रश्नोत्तरी खेल प्रश्नोत्तरी भारतीय खेल प्राधिकरण
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhartiya Khel Pradhikaran Ke Mahanideshak Kaun Hai