बिहार के प्रथम भारतीय गवर्नर कौन थे?

(A) डॉ. श्रीकृष्ण सिंह
(B) ब्रजकिशोर प्रसाद
(C) बीपी मंडल
(D) सत्येंद्र प्रसन्न सिन्हा

Answer : सत्येंद्र प्रसन्न सिन्हा

Explanation : बिहार के प्रथम भारतीय गवर्नर सत्येंद्र प्रसन्न सिन्हा थे। वर्ष 1920 में लॉर्ड सिन्हा बिहार तथा उड़ीसा के गवर्नर नियुक्त हुए थे। बंगाल के एडवोकेट जनरल थे। ये पहले भारतीय थे, जिन्होंने वायसराय की काउन्सिल में कानूनी सदस्य के रूप में प्रवेश करने का सम्मान प्राप्त किया। प्रथम विश्व युद्ध के पश्चात श्री सिन्हा को लॉर्ड की उपाधि दी गई थी तथा इसके बाद इन्हें अंडर सेक्रेटरी ऑफ स्टेट फॉर इंडिया के पद पर नियुक्त किया गया था। जबकि आजादी के बाद बिहार के पहले राज्यपाल जयरामदास दौलतराम थे। जबकि भारत की स्वतंत्रता से पहले, जेम्स शिफ्टन 01 अप्रैल 1936 को नियुक्त बिहार के पहले राज्यपाल थे।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bihar Ke Pratham Bhartiya Governor Kaun The