बिरसा मुंडा की मृत्यु कहाँ हुई थी?

Answer : 9 जून, 1900 ई. को जेल में

Explanation : बिरसा मुंडा की मृत्यु 9 जून, 1900 ई. को जेल में हुई थी। 3 फरवरी 1900 को बिरसा मुंडा को आदिवासी छापामार सेना के साथ मकोपाई वन (चक्रधरपुर) में ब्रिटिश सैनिकों ने गिरफ्तार किया। 9 जून 1900 को रांची जेल में 25 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। ब्रिटिश सरकार ने घोषणा की कि उनकी मृत्यु हैजा से हुई हैं, हालांकि सरकार ने बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिखाए। इस बात की चर्चा सर्वत्र हुई कि शायद उन्हें जहर दिया गया था।

सनद र​हे कि आदिवासियों के महानायक बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के आदिवासी दम्पति सुगना और करमी के घर हुआ था। भारतीय इतिहास में बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे, जिन्होंने भारत के झारखंड में अपने क्रांतिकारी चिंतन से उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Birsa Munda Ki Mrityu Kahan Hui Thi