बुली शब्द किस खेल से संबंधित है?

(A) कबड्डी
(B) कुश्ती
(C) हॉकी
(D) गोल्फ

बुली शब्द हॉकी खेल से संबंधित है। हॉकी खेल से संबंधित अन्य शब्द हैं — एडवांटेज, बैक-स्टिक, बुली, कैरी, सेंटर फारवर्ड, कॉर्नर, ड्रिबल, फ्लिक, फ्री-हिट, गोल लाइन, हाफवे लाइन, हैट-ट्रिक, ऑफ-साइड, रेड कार्ड, रोल-इन, स्कूप, शॉर्ट कॉर्नर, स्क्वेयर पास, स्टिक, स्ट्राइकिंग सर्कल, टैकल, टाई-ब्रेकर, जोनल मार्किंग।

हॉकी खेल की प्रतियोगिता दो टीमों के बीच होती है। प्रत्येक टीम में 11—11 खिलाड़ी होते हैं। 1 गोल रक्षक, 2 सुरक्षा पंक्ति में, 3 मध्य पंक्ति में तथा 5 अग्रिम पंक्ति में होते हैं। इस खेल की अवधि 75 मिनट होती है जिसमें 5 मिनट का मध्यान्तर भी होता है। 35—35 मिनट के दो हॉफ होते हैं। हॉकी की लम्बाई 36 इंच (91.44 सेमी) तथा वजन 28 औंस (794 ग्राम) और न्यूनतम 12 औंस (340 ग्राम) होता है। हॉकी खेल का मैदान आयताकार होता है। इसकी लम्बाई 100 गज (91.40 मी) तथा चौड़ाई 60 गज (55 मी) होती है। मैदान में सभी रेखाओं को 3 इंच (7.62 सेमी) चौड़ा बनाया जाता है। मैदान की लम्बाई वाली रेखा को 'साइड लाइन' तथा चौड़ाई वाली लाइन को 'कोगो लाइन' कहते हैं।
Tags : खेल खेल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Buli Shabd Kis Khel Se Sambandhit Hai