मेलेट शब्द किस खेल से संबंधित है?

(A) तीरंदाजी
(B) फील्ड हॉकी
(C) ब्रिज
(D) बास्केटबॉल

मेलेट शब्द ब्रिज खेल से संबंधित है। ब्रिज खेल से संबंधित अन्य शब्द हैं — ऑक्शन, बिड, शिकेन, कट, डिक्लेयरर, डबलटोन, डमी, फाइनेसी, ग्रैंड स्लैम, लिटिल स्लैम, नोट्रंप्स, ओवर-ट्रिक, रिवोक, रबर, रफ, शफल, सूट, वल्नरेबल।

'ब्रिज' एक ऐसा ताश के पत्तों का खेल जिसे आमतौर पर अमीर लोग ही खेल पाते हैं। इसे खेलने के लिए शतरंज से भी ज्यादा दिमाग की जरुरत होती है। ताश के एक पूरे सेट को पैक या डेक कहते हैं और एक खेल के दौरान एक बार में एक खिलाड़ी द्वारा उठाये गए पत्तों के सबसेट को सामान्यतः हैण्ड कहा जाता है। ताश के एक डेक से अनेक प्रकार के पत्ते के खेल खेले जा सकते हैं। प्रत्येक पत्ते के सामने के चिन्ह अन्य पत्तों से उन्हें अलग करते हैं और खेले जा रहे खेल विशेष के नियमों के तहत उनके इस्तेमाल का निर्धारण करते हैं। प्रत्येक विशेष डेक के पीछे की ओर ताश के हरेक पत्ते एक जैसे ही होता हैं, आम तौर पर एक ही रंग और डिजाइन के। अधिकांश खेलों में, पत्ते एक डेक में इकट्ठे होते हैं और फेंटने के जरिये बेतरतीबी से उनके क्रम तय होते हैं।
Tags : खेल खेल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Melet Shabd Kis Khel Se Sambandhit Hai