फ्रेंच ओपन 2020 किसने जीता?

(A) राफेल नडाल
(B) जोकोविच
(C) रोजर फेडरर
(D) मोनिका सेलेस

Answer : राफेल नडाल

Explanation : फ्रेंच ओपन 2020 राफेल नडाल ने जीता। स्पेनिश स्टार नडाल ने जोकोविच को 6-0, 6-2, 7-5 से मात देकर लगातार चौथी और रिकॉर्ड 13वीं बार फ्रेंच ओपन की ट्रॉफी 11 अक्टूबर 2020 को जीत ली। यह नडाल की रोलां गैरां में 100वीं जीत है और वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने पिछले 15 वर्षों में यहां 102 मैचों में सिर्फ दो हारे हैं। नडाल का यह कॅरिअर का 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। उन्होंने सर्वाधिक खिताब जीतने के रोजर फेडरर की बराबरी की। 34 वर्षीय नडाल ने अपने खिताबी सफर तक कोई भी सेट नहीं गंवाया। जोकोविच ने पहले दो सेट आसानी से गंवा दिए लेकिन तीसरे में कुछ संघर्ष दिखाया।

नडाल के 20 ग्रैंड स्लैम इस प्रकार हैं–ऑस्ट्रेलियन ओपन : 2009; फ्रेंच ओपन: 2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018 2019,2020; विंबलडन: 2008, 2010; यूएस ओपन: 2010, 2013, 2017, 2019।
Tags : खेल करेंट अफेयर्स खेल जगत प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : French Open 2020 Kisne Jita