घड़ियाल का प्राकृतिक आवास भारत में कहां है?

(A) भितरकणिका मैन्ग्रोव
(B) चंबल नदी
(C) पुलिकट झील
(D) दीपर बील

Answer : चंबल नदी

Explanation : घड़ियाल का प्राकृतिक आवास भारत की चंबल नदी में है। इसके अतिरिक्त इनका आवास गिरवा नदी तथा सोन नदी में भी है। भारत के अलावा नेपाल में राप्ती या नारायणी नदी में घड़ियाल प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं। इनके संरक्षण के लिए राजस्थान में चंबल वन्यजीव अभ्यारण्य घड़ियाल संरक्षित क्षेत्र बनाया गया है। भारत सरकार ने घड़ियाल संरक्षण के लिए घड़ियाल परियोजना वर्ष 1975 में शुरू की थी। उड़ीसा के धेनकनाल जिले के टिकरपाड़ा स्थान से 1975 में घड़ियाल प्रजनन परियोजना (Crocodile Breeding Project) की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की सहायता से की गई थी। चंबल अभ्यारण्य (5400 वर्ग किमी.) तथा कृष्णा अभ्यारण्य दो सबसे बड़े मगरमच्छ अभ्यारण्य कहे जाते हैं। चंबल अभ्यारणय की विशालता का अनुमान इस बात से सरलतापूर्वक लगाया जा सकता है कि इसका विस्तार क्षेत्र राजस्थान, मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश तक है। भारत में मगरमच्छ का भी शिकार कानूनी रूप से प्रतिबंधित है।
Related Questions
Web Title : Gharial Ke Praktik Aavas Bharat Mein Kaha Hai