ग्रीनवाशिंग (Greenwashing) शब्द क्या है?

(A) मिथ्या रूप से यह प्रभाव व्यक्त करना कि कंपनी के उत्पाद पारिस्थितिक अनुकूली (ईको-फ्रेंडली) और पर्यावरणीय रूप से उपर्युक्त है।
(B) किसी देश के वार्षिक वित्तीय विवरणों में पारिस्थितिक/पर्यावरणीय लागतों को शामिल नहीं करना।
(C) आधारिक संरचना विकसित करते समय अनर्थकारी पारिस्थितिक दुष्परिणामों की उपेक्षा करना।
(D) किसी सरकारी परियोजना/कार्यक्रम में पर्यावरणीय लागतों के लिए अनिवार्य उपबंध करना।

Answer : मिथ्या रूप से यह प्रभाव व्यक्त करना कि कंपनी के उत्पाद पारिस्थितिक अनुकूली (ईको-फ्रेंडली) और पर्यावरणीय रूप से उपर्युक्त है।

Explanation : ग्रीनवाशिंग (Greenwashing) शब्द पर्यावरणविद् जे वेस्टरवेल्ड ने 1986 में होटलों में 'तौलिया बचाओ' (save the towel) आंदोलन की विडंबना से प्रेरित होकर गढ़ा था। ग्रीनवाशिंग किसी उत्पाद, प्रौद्योगिकी सेवा या कंपनी के अभ्यास के पर्यावरणीय लाभों के बारे में झूठा या भ्रामक दावा करने का अभ्यास है अर्थात् मिथ्या रूप से यह प्रभाव व्यक्त करना कि कंपनी के उत्पाद पारिस्थितिक अनकूली (ईको-फ्रेंडली) और पर्यावरणीय रूप से उपयक्त है। ग्रीनवाशिंग किसी कंपनी को अधिक पर्यावरण के अनुकूल दिखाने का प्रयास करता है, जबकि वास्तव में कंपनी पर्यावरण के अनुकूल नहीं होती है। सरल शब्दों में कहे तो ग्रीनवाशिंग तब होती है जब कोई संगठन अपने पर्यावरणीय प्रभाव को वास्तव में कम करने की तुलना में खुद को पर्यावरण के अनुकूल दिखाने के लिए विज्ञापन पर अधिक समय और पैसा खर्च करता है। दरअसल यह एक कपटपूर्ण मार्केटिंग चाल होती है जिससे वह उन उपभोक्ताओं को गुमराह करते है, जो पर्यावरण के प्रति जागरूक ब्रांडों से सामान और सेवाएं खरीदना पसंद करते हैं।
Useful for : IBPS, SSC CGL, SSC CHSL or SSC MTS
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Greenwashing Shabd Kya Hai