हड़प्पा में एक उन्नत जल प्रबंधन प्रणाली का पता चलता है?

(A) धौलावीरा में
(B) कालीबंगा में
(C) राखीगढ़ी में
(D) रोपड़ में

Answer : धौलावीरा में

Explanation : हड़प्पा में एक उन्नत जल प्रबंधन प्रणाली का पता धौलावीरा से चलता है। गुजरात का धौलावीरा नगर अपने उन्नत जल संचयन और प्रबंधन प्रणाली के लिए सुप्रसिद्ध है। जहां बांधों की श्रृंखला का निर्माण किया गया था और सम्बद्ध जलाशयों में नहर के माध्यम से जल को प्रवाहित किया जाता था। यह नगर गुजरात के कच्छ जिले के भचाऊ तालुका में स्थित है। वर्ष 1967-68 में धौलावीरा की खोज जेपी जोशी द्वारा की गई थी। धौलावीरा नगर की आकृति आयताकार थी। इस नगर को तीन भागों (किला, मध्य नगर और निचला नगर) में विभाजित किया गया था। यह भारत में स्थित सिन्धु सभ्यता का दूसरा सबसे बड़ा नगर था। धौलावीरा से स्टेडियम का प्रमाण भी प्राप्त हुआ है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Hadappa Mein Ek Unnat Jal Prabandhan Pranali Ka Pata Chalta Hai