इंडियन सिविल सर्विस में सुभाष चंद्र बोस का चयन कब हुआ?

(A) 1917
(B) 1920
(C) 1921
(D) 1922

Question Asked : Uttarakhand APO Exam 2021

Answer : 1920

Explanation : इंडियन सिविल सर्विस में सुभाष चंद्र बोस का चयन वर्ष 1920 में हुआ था। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक शहर में हआ था। उनके पिता का नाम जानकी नाथ बोस और मां का नाम प्रभावती था। जानकी नाथ बोस शहर के प्रसिद्ध वकील थे। उन्होंने कटक महापालिका में लम्बे समय तक काम किया था और बंगाल विधानसभा के सदस्य भी रहे थे। 1919 में सुभाष लंदन चले गए और कैम्ब्रिज के फिट्ज विलियम कॉलेज में प्रवेश लिया। इसके बाद 1920 में हुई इंडियन सिविल सर्विस परीक्षा में उन्होंने भाग लिया। इस परीक्षा में उन्हें चौथा स्थान मिला और सिविल सर्विस के लिए उनका चयन हो गया।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Indian Civil Service Mein Subhash Chandra Bose Ka Chayan Kab Hua