जूनियर विश्व गोल्फ चैंपियनशिप 2019 का खिताब किसने जीता?

(A) जेरेमी चेन
(B) शुभंकर शर्मा
(C) अर्जुन भाटी
(D) अनिर्बान लाहिड़ी

Answer : अर्जुन भाटी (Arjun Bhati)

जूनियर विश्व गोल्फ चैंपियनशिप 2019 का खिताब अर्जुन भाटी (Arjun Bhati) ने जीता। भारतीय गोल्फर अर्जुन भाटी ने अमेरिका में आयोजित जूनियर विश्व गोल्फ चैंपियनशिप का लगातार 18 जुलाई 2019 को तीसरी बार खिताब जीतकर हैट्रिक लगाई। जूनियर गोल्फ के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी खिलाड़ी ने लगातार तीसरी बार विश्व गोल्फ चैंपियनशिप अपने नाम की। इससे पहले अर्जुन ने वर्ष 2016, 2018 में यह खिताब जीता था।

अर्जुन ने ताइवान के जेरेमी चेन को मात देते हुए खिताब अपने नाम किया। 14 साल के अर्जुन ने कुल 199 का स्कोर किया। चेन ने 202 और न्यूजीलैंड के जोशुआ बेई ने 207 का स्कोर किया। भारतीय गोल्फर ने 13-14 आयु वर्ग के तीसरे राउंड में पार अंडर 17 का स्कोर किया। उन्होंने 13-18 आयु वर्ग में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जो कि उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इस टूर्नामेंट में 40 देशों के 637 गोल्फरों ने हिस्सा लिया था जिनमें अर्जुन ने पहला स्थान हासिल किया। चैंपियनशिप में 40 देशों के 637 खिलाडि़यों ने भाग लिया।
Tags : खेल करेंट अफेयर्स खेल जगत प्रश्नोत्तरी खेल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Junior World Golf Championship 2019 Ka Khitab Kisne Jeeta