कौन सी सब्जी में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है?

(A) पालक
(B) चुकंदर
(C) बंदगोभी
(D) ब्रोकली

Answer : पालक

Explanation : सब्जी पालक में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। 250 ग्राम पालक में 7 ग्राम प्रोटीन, 60 कैलोरी और 5.5 ग्राम फाइबर पाया जाता है। पालक में न सिर्फ प्रोटीन होता है, बल्कि कैल्शियम, पोटेशियम व बीटा केरोटीन जैसे महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट्स भी होते हैं। पालक का रस पीना स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। वही पौधों से मिलनेवाले खाद्य पदार्थों में सोयाबीन में सबसे अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसमें 40 प्रतिशत से अधिक प्रोटीन होता है।

चुकंदर में प्रोटीन
250 ग्राम= 4 ग्राम प्रोटीन, 108 कैलोरी, 7 ग्राम फाइबर।
चुकंदर न सिर्फ प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, बल्कि इसमें बेटानिन एंटीऑक्सीडेंट भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं। यह सूजन व दर्द को कम करता है और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है।

बंदगोभी में प्रोटीन
250 ग्राम= 4.8 ग्राम प्रोटीन, 62 कैलोरी, 5 ग्राम फाइबर।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर बंदगोभी शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मददगार है। इससे सूजन व दर्द में भी राहत मिलती है।

ब्रोकली में प्रोटीन
250 ग्राम= 7 ग्राम प्रोटीन, 85 कैलोरी, 6.5 ग्राम फाइबर।
ब्रोकली विटामिन ए और सी का अच्छा स्रोत है। इसमें बीटा केरोटिन, जिंक व सेलेनियम प्रचुरता में होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूती देते हैं।

फ्रेंच बींस में प्रोटीन
250 ग्राम= 5 ग्राम प्रोटीन, 80 कैलोरी, 8.8 ग्राम फाइबर।
प्रोटीन के अच्छे स्रोतों में लगभग सभी तरह की बींस को शामिल किया जाता है। फ्रेंच बींस में भी प्रोटीन की अधिकता होती है। इसमें फेनोलिक एसिड, विटामिन सी व फ्लेवेनॉएड एंटीऑक्सीडेंट न्युट्रिएंट्स होते हैं, जो रोगों को दूर रखने में सहायक हैं।

मटर में प्रोटीन
250 ग्राम= 7 ग्राम प्रोटीन, 105 कैलोरी, 6.5 ग्राम फाइबर।
मटर में पोटैशियम और मैग्नीशियम दोनों प्रचुर मात्रा में होते हैं। ये दोनों ही खनिज शरीर के लिए जरूरी हैं। इनमें विटामिन सी भी पर्याप्त मात्रा में होता है।

आलू में प्रोटीन
250 ग्राम= 5 ग्राम प्रोटीन, 190 कैलोरी, 5.5 ग्राम फाइबर।
आलू प्रमुख रूप से स्टार्च के लिए जाना जाता है, लेकिन इसमें प्रोटीन भी सही मात्रा में होता है। फाइटोकैमिकल्स के अलावा इसमें मौजूद विटामिन बी 6 शरीर को स्वस्थ रखता है।

भिंडी में प्रोटीन
250 ग्राम= 5 ग्राम प्रोटीन, 80 कैलोरी, 8 ग्राम फाइबर।
भिंडी विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स का अच्छा स्रोत होती है। इसमें विटामिन सी भी पर्याप्त मात्रा में होता है। इसमें मौजूद फाइबर बाउल मूवमेंट को भी दुरुस्त रखता है।

मशरूम में प्रोटीन
250 ग्राम= 5.3 ग्राम प्रोटीन, 85 कैलोरी, 6.2 ग्राम फाइबर।
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मशरूम का जवाब नहीं। यह हृदय के लिए फायदेमंद है और इससे मधुमेह भी नियंत्रित रहता है। इसमें विटामिन बी 2 और बी 3 भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म में सुधार करते हैं।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kaun Si Sabji Mein Sabse Jyada Protein Paya Jata Hai