किस अभिलेख से पश्चिम भारत में चंद्रगुप्त के प्रभाव का प्रमाण मिलता है?

(A) कलिंग अभिलेख
(B) अशोक का गिरनार अभिलेख
(C) रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख
(D) अशोक का सोपारा शिलालेख

Answer : रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख

Explanation : रुद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख से पश्चिम भारत में चंद्रगुप्त के प्रभाव का प्रमाण मिलता है। जूनागढ़ शिलालेख से ज्ञात होता है कि चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपने पश्चिमी प्रांत के गवर्नर पुष्यगुप्त वैश्य को सौराष्ट्र प्रांत में एक झील का निर्माण करने की आज्ञा दी थी। यही झील सुदर्शन झील के नाम से इतिहास में विख्यात है। इस झील का निर्माण कार्य सम्राट अशोक के काल में भी हुआ जब यहां नहर निकाली गई थी। रुद्रदामन के समय में इसका बांध टूट गया था जिसकी मरम्मत रुद्रदामन ने अपने राज्यपाल सुविशाख से करवाई। स्कन्दगुप्त ने भी इस बांध का मरम्मत कार्य किया था।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kis Abhilekh Se Paschim Bharat Mein Chandragupta Ke Prabhav Ka Praman Milta Hai