किस मुस्लिम शासक का एक भाग दार-उल-इस्लाम माना जाता था?

(A) रजिया
(B) इल्तुतमिश
(C) नासिर-उद्-दीन
(D) बलबन

Answer : इल्तुतमिश

Explanation : मुस्लिम शासक इल्तुतमिश (Iltutmish) का साम्राज्य दार-उल-इस्लाम का एक भाग माना जाता था। इल्तुतमिश (1210-1236 ई.) दिल्ली सल्तनत के प्रथम शासक कुतुबुद्दीन ऐबक का दामाद व उत्तराधिकारी एवं इल्बारी तुर्क था। इसको ही दिल्ली सल्तनत का वास्तविक संस्थापक माना जाता है। यह ऐबक की मृत्यु के समय बदायूं का सूबेदार था। 1229 ई. में इसे बगदाद के अब्बासी खलीफा से मान्यता का अधिकार पत्र प्राप्त हुआ, जिससे सुल्तान के रूप में उसकी स्वतंत्र स्थिति और दिल्ली सल्तनत को औपचारिक मान्यता प्राप्त हुई। इसने तुर्कान-ए-चहलगानी (चालीस अमीरों का समूह) की स्थापना एवं सिक्कों पर टकसाल का नाम लिखवाने की परम्परा की शुरुआत की।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kis Muslim Shasak Ka Ek Bhag Dar Ul Islam Mana Jata Tha