रोमन साम्राज्य से व्यापारिक संबंध किसने स्थापित किए थे?

(A) चेर
(B) पश्चिमी शक
(C) वाकाटक
(D) कुषाण

Answer : चेर

Explanation : रोमन साम्राज्य से व्यापारिक संबंध चेर राज्य ने स्थापित किए थे। चेर राज्य सुदूर दक्षिण भारत का एक राज्य था, जिसका प्रथम शासक उटियन जेरन को माना जाता है। चेर को यदा कदा 'केरलपुत्र' (संस्कृत) नाम से भी जाना जाता है। इसका विस्तार आधुनिक कोयम्बटूर, सलेम तथा करूर जिले (तमिल नाडु) तथा मध्य केरल के कुछ क्षेत्रों के पास केंद्रित था। इसके अलावा चेर राज्य को कुडावर, बिल्लवर, पुर्रेयार आदि नामों से जाना जाता है। इस राज्य का प्रतीक चिन्ह धनुष था। चेर राजवंश के राजा शेनगुट्टवन को लाल चेर कहा जाता था, जो इस वंश का सबसे प्रतापी शासक था। इसके पास एक जहाजी बेड़ा था, जिसकी सहायता से इसने अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त की थी।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Roman Samrajya Se Vyaparik Sambandh Kisne Sthapit Kiye The